केजरीवाल की गि’रफ्तारी पर बोले प्रशांत किशोर, कहा-‘मैं ये मानने को तैयार हूं…’

बिहार : श’राब घो’टाला मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गि’रफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी भूचाल आ गया है। विपक्षी नेता इसे मोदी सरकार की साजिश बता रहे हैं। वहीं, अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस पर बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि आज समाज में एक छवि बनती जा रही है कि जो भी नेता या व्यक्ति बीजेपी के साथ नहीं है, उसपर ईडी-सीबीआई का छापा पड़ेगा। मैं भी यह कहता हूं कि जिसनी गलती की है कि उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए और इससे जनता को कोई दिक्कत भी नहीं है।

प्रशांत किशोर बोले- बिहार में 7 दलों की सरकार बहुत दिनों तक नहीं चल सकती । Bihar Politics Prashant Kishor attacks Nitish Kumar - India TV Hindi

‘मैं ये भी मानने को तैयार हूं…’

प्रशांत किशोर ने कहा कि दिक्कत इस बात से होती है कि जिस आदमी की जांच चल रही है, वही आदमी पलटकर भाजपा में चला जाए तो जांच रुक जाएगी। पीके ने कहा, “मैं ये भी मानने को तैयार हूं कि सभी ईमानदार भाजपा में ही हैं, और सारे चोर विपक्ष में हैं, लेकिन फिर विपक्ष के नेता बीजेपी में जाकर साधू कैसे बन जाते हैं?”

‘अगर वो कल भाजपा ज्वाइन कर ले…’

प्रशांत किशोर ने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत तो ये है कि विपक्ष के जिस नेता पर आप संज्ञान लेकर जांच कर रहे हैं, वो कल भाजपा ज्वाइन कर ले तो साधू हो जाएगा। लोगों को दिक्कत भी इसी बात से है, इसलिए लोग कहते हैं कि भाजपा वॉशिंग मशीन है। जन सुराज के सूत्रधार ने कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि आप जांच एजेंसियों का उपयोग जांच के लिए नहीं बल्कि डराने के लिए कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.