बिहार में बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व, उत्तर-मध्य एवं उत्तर पश्चिम भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं बिहार के 4 जिलों में गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। किसानों और नाविकों को चेतावनी जारी की गई है।

Weather Today IMD Mausam update Lowest Ran fall within last 5 years in  Bihar know Districtwide index of rain - Bihar Weather: पांच साल में इस बार  सबसे कम बारिश, यहां जानें

इन चार जिलों में बारिश के आसार

उत्तर-पूर्व भागों के चार जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज व औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 24- 25 मार्च को सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि, शेष जिलों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

इन शहरों में हुई अच्छी खासी बारिश

शुक्रवार को कटिहार (अमदाबाद) में 42.0 मिमी, मधेपुरा (अलालनगर) में 28.2 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 20.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर वर्षा के कारण तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरावट के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दरभंगा सबसे अधिक गर्म रहा

30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड व असम के आसपास बना हुआ है। शनिवार की रात पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।इसके कारण 24-25 मार्च को उत्तर-मध्य व उत्तर पूर्व भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, इस दौरान पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading