मुजफ्फरपुर में शुरू होने जा रहा अर्जुन बाबू पशु मेला, चल रही तैयारी

मुजफ्फरपुर के हाट बाजार गरहां सनाठी में 9 अप्रैल से लगने वाले अर्जुन बाबू पशु मेला की तैयारी जोरों पर है। जहां कोलकाता के कारीगर 12 फुट ऊंची सौ मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। जिसे लेकर पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने बताया कि अर्जुन बाबू मेला आयोजन समिति दिन रात तैयारी में लगा है।

Bihar: BJP Quota Minister Ramsurat Rai Transferred Officers, CM Nitish Kumar Imposed A Ban - बिहार: BJP कोटे के मंत्री ने किया अधिकारियों का तबादला, CM नीतीश कुमार ने लगा दी रोक,

इस बार मेला एक महीने का होगा। जिसमें ईरान नेपाल जॉर्जिया सहित देश के कोने-कोने से पहलवान शामिल होंगे। इसके साथी यहां पशु प्रदर्शनी में देश के कई राज्यों से कई नस्लों के घोड़े देखने को मिलेंगे। सांस्कृतिक विरासत बचाने को पशु मेले का आगाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मेले में विभन्न राज्य के पशु व्यवसायी अपने अपने पशुओं के साथ आएंगे। इस मौके पर पूर्व मुखिया भरत राय, रामबाबू राय, हंसलाल राय, सुभाष यादव, शुब्रा यादव उर्फ एप्लु बाबू, पूर्व प्रमुख सुभद्रा देवी, पूर्व उपप्रमुख केदार सहनी, एहसान अहमद, सकलदीप ठाकुर, मिथिलेश कुमार, तारकेश्वर यादव, शिवाजी राय, राजेंद्र यादव मौजूद थे।

मेले का कार्यक्रम

09 अप्रैल 2024 (मंगलवार) कलश यात्रा

23 अप्रैल 2024 (मंगलवार) महादंगल, पुरुष महिला कुश्ती, महावीरी झंडा

30 अप्रैल 2024 घुड़दौड़ प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण

08 मई 2024 रावण कुंभकरण मेघनाथ का पुतला दहन

10 मई 2024 मूर्ति विसर्जन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading