बिहार : सीमा कुशवाहा एक ऐसी नेत्री हैं, जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है. अकेले फेसबुक पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. रील बनाकर भी खूब अपलोड करती हैं. सीमा रोहतास जिले से ताल्लुक रखती हैं और जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी है. अपने फॉलोवर्स के दम पर राज्य स्तर की पॉलिटिक्स में भी पकड़ है.सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. दिनभर में कई फोटो और अलग-अलग रील अपलोड करती हैं. नतीजन युवाओं की पसंदीदा नेता में से एक हैं. इनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इनके फैन फॉलोइंग बिहार सहित अन्य प्रदेश में भी है.
सीमा कुशवाहा का अकेले फेसबुक पर 15 लाख, इंस्टाग्राम पर 5 लाख के करीब, एक्स पर 96 हजार से ज्यादा और यूट्यूब पर 33 हजार के आस-पास फॉलोअर्स है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं. दिनभर में कई फोटो और रील अपलोड कर देती है.सीमा कुशवाहा अपने परिवार के साथ होली खेलते हुए सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही हैं. राजनीतिक से लेकर परिवार के साथ बिताए हर लम्हों को सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहती है.

सीमा कुशवाहा का सोशल मीडिया पर क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इनके द्वारा अपलोड तस्वीरों को जबरदस्त लाइक और कमेंट मिलता है. सीमा अपने तस्वीरों के जरिए भोजपूरी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती है.सीमा कुशवाहा जिला परिषद सदस्य रहने के बाद भी कई पार्टियों से जुड़ी रहीं. लोकसभा चुनाव के पहले तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुकीं हैं. जिसके बाद आरजेडी से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल आरजेडी के लिए प्रचार करते हुए दिखाई दे रही हैं.








