बिहार: नामांकन से पहले जीतन राम मांझी का आया बड़ा बयान, जानें….

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संयोजक जीतन राम मांझी आज गया सीट से नामांकन करने वाले हैं। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं। वहीं नामांकन से पहले जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से लेकर इंडी गठबंधन पर बड़ी बात कही है।

Lok Sabha Election 2024: गया से जीतन राम मांझी होंगे NDA के उम्मीदवार,  हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने की घोषणा; पिछली बार इसी सीट पर मिली थी हार - lok  sabha election 2024

क्या कहा जीतन राम मांझी ने

नामांकन भरने से पहले जीतन राम मांझी ने कहा कि  सभी एक उम्मीद के साथ लड़ते(चुनाव) हैं। राजनीति के 44 वर्ष गुजर चुके हैं, कुछ और वर्ष बचे हैं, उस शक्ति को जनता की सेवा में लगाना है जिसके लिए आज हम अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मैं जब मोदी जी के गठबंधन के साथ रहा तब भी और जब उनके गठबंधन के साथ नहीं रहा तब भी, प्रधानमंत्री ने मुझे कई मौके पर प्रतिष्ठा दी है।

आगे क्या होगा इसकी कोई चिंता नहीं

जीतन राम मांझी ने कहा कि मैंने एक सपना देखा था कि विधायक बनूं और यह भी कि सांसद बनूं। आगे क्या होगा हमें इसकी चिंता नहीं है, हम कर्म पर विश्वास रखते हैं।

हमारी भविष्यवाणी सही हुई: जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारी भविष्यवाणी सही हुई। पटना में जब इंडी गठबंधन की बैठक हुई थी तभी मैंने कहा था कि वे लोग ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे और यह देखने को मिल रहे हैं।

आरजेडी के कुमार सर्वजीत भी गया सीट से भरेंगे नामांकन

वहीं आरजेडी के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत गया सीट से नामांकन भरेंगे। मैदान में जीतन राम मांझी के खिलाफ उतरेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.