बिहार के शिक्षकों को केके पाठक ने थमाया एक और टास्क, जानें

एक अप्रैल को नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। इस बार जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में भी इस दिन नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी वार्षिक परीक्षा संपन्न हो गई है। सबका परिणाम भी जारी कर दिया गया है। पहले दिन से नये सत्र में नामांकन के साथ पढ़ाई शुरु हो जाएगी। शिक्षा विभाग इसी दिन से विद्यालयों का निरीक्षण भी तेज करने जा रही है। पूरे अप्रैल महीने के विद्यालय जांच का कार्यक्रम डीईओ कुंदन कुमार ने जारी कर दिया है।

बिहार: केके पाठक ने नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरी सच्चाई… - Patna  Fake claim being circulated on social media saying IAS KK Pathak has  resigned lcls - AajTak

एक अप्रैल को ही शिक्षा विभाग के 222 कर्मी और अधिकारी एक साथ 2192 विद्यालयों की जांच करने निकलेंगे। जांच कर्मी को सुबह नौ बजे और फिर दूसरी पाली में शाम पांच बजे भी विद्यालय की जांच करनी है। इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा होगी। इस जांच में शिक्षा विभाग जिला कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक के सभी कर्मी को एक साथ लगाया गया है। कई जांच अधिकारी दूरी और धूप देखकर एक दिन पहले ही बेदम दिखे। सभी अपने अपने जांच वाले आवंटित विद्यालयों का लोकेशन पता लगाते रहे। निरीक्षण पूरे अप्रैल हर दिन चलेगा।

विद्यालयों में चलेगा प्रवेशोत्सव

सभी सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से प्रवेशोत्सव का भी आयोजन होगा। छठी और नौंवी कक्षा में बच्चे टीसी के आधार पर नामांकन कराएंगे, जबकि अन्य कक्षा के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर भेजा जाएगा। उनके परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है। इस बार नामांकन के कई नियम में बदलाव कर दिया है। हाईस्कूल में पंचायत से बाहर के किसी बच्चे का नामांकन नहीं होगा। सभी बच्चों को अपने पंचायत के ही हाईस्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ना होगा। किसी विशेष परिस्थिति में नामांकन के लिए डीईओ से अनुमति आवश्यक होगी। नौंवी कक्षा में नामांकन के लिए जिला स्तर से ही विद्यालयों को टैग किया जा रहा है।

प्रधानाध्यापक जिला से टैग विद्यालयों के बच्चों का ही नामांकन लेंगे। खास बात यह कि जिला मुख्यालय के विद्यालयों में पहले ही तरह और बाहर के बच्चों का नामांकन नहीं होगा।

       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading