मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात, लेलीन चौक, जूरन छपरा,चक्कर चौक स्थित संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी शाखाओं में 2024-25 सत्र का आज पहला दिन रहा। जिसे लेकर हर वर्ग के बच्चों में काफी उत्साह दिखा। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आज सत्र का पहला दिन है, जहां हमें बहुत कुछ सिखने को मिला है।

इसके साथ ही आने वाले दिनों में मार्शल आर्ट्स, संगीत एवं नृत्य जैसे शारीरिक गतिविधियों की भी शिक्षा दी जाएगी। छात्रों ने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षक काफी मैत्रीपूर्ण तरीके से पाठ्यक्रम को पढ़ाते और समझाते हैं। साथ ही आने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए भी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

लेलिन चौक शाखा हेड प्रभात कुमार ने बताया कि बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी काफी उत्साह दिखा। इसके साथ ही जिन बच्चों का अगली कक्षा में प्रमोशन हुआ है उनके अंदर अपने नए वर्ग को लेकर काफी जिज्ञासा दिख रही है।






