10 रुपये और एक वोट की डिमांड, नेताजी चंदा मांग कर लड़ रहे हैं चुनाव

गया. लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार शुरू हो गया है और इस चुनावी दंगल में नेता व बाहुबली अपना अपना दम दिखा रहे हैं. कई प्रत्याशियों के पक्ष में बड़े नेता सभा कर रहे हैं तो कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिनके पास सभा करने के लिए कोई बड़े नेता नहीं हैं और न ही उनके पास पैसे हैं. सिर्फ विकास करने के लिए वह चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे ही एक अजब गजब नजारा बिहार के गया लोकसभा सीट से देखने को मिला है. यहां एक ऐसा उम्मीदवार है जो लोगों से चंदा मांग कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनको लोग अब ‘मिस्टर डोनेशन’ के नाम से जानने लगे हैं.

बता दें कि गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अशोक कुमार पासवान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. ये एक ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका बैंक बैलेंस शून्य है और इनका घर भी बिहार सरकार की जमीन में है. इन्होंने नामांकन की डिपॉजिट राशि भी चंदा जुटाकर इकट्ठी की थी और अब चुनाव प्रचार भी अनोखे तरीके से चंदा जुटा कर रहे हैं. इन्हें लोग ‘मिस्टर डोनेशन’ के नाम से जानते हैं. ये जनता के बीच जा रहे हैं और झोली फैलाकर हाथ जोड़कर ₹10 मांगते हैं और एक वोट की भी अपील करते हैं.

निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार पासवान का चुनाव चिन्ह ऑटो है और वह खुद ऑटो चलाकर जगह-जगह घूम रहे हैं. निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार पासवान बताते हैं कि गया लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दोबारा देखने तक नहीं आते हैं. बेरोजगारी की समस्या ने लोगों की कमर तोड़ दी है और इन सभी मुद्दों के साथ में चुनावी मैदान में आए हैं.

अशोक कुमार पासवान बताते हैं कि जनता से जितना चंदा आया है, वही खर्च करूंगा. बताते हैं कि बड़े-बड़े दिग्गज नेता चुनाव मैदान में खड़े हैं उनके लिए बड़े-बड़े नेता भी सभा कर रहे हैं, लेकिन मेरा कोई नहीं है. इसलिए मेरा सबसे बड़ा नेता यहां के ऑटो चालक, ठेला चालक व रिक्शा चालक है वही लोग हमारा प्रचार प्रसार करेंगे.

 

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading