महागठबंधन में वीआईपी की ऐंट्री, तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी का किया स्वागत

पटना : कई दिनों से कयास लगाया जा रहा था कि मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल होंगे. आखिरकार उसपर विराम लग गया है. मुकेश सहनी तेजस्वी यादव की उपस्थिति में महागठबंधन में शामिल हो गए. मुकेश सहनी ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे.

आखिर कौन है सन ऑफ मल्लाह, जिसका बिहार में है जलवा?

VIP को मिली 3 सीट 

सीट बंटवारे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी 26 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. अपने कोटे के 26 में से 3 सीट वीआईपी को दिया है. गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट पर मुकेश सहनी के उम्मीदवार होंगे.

सहनी ने भरी जीत का दंभ

मुकेश सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं. 24 का चुनाव परिणाम चौकाने वाला होगा. मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ. बिहार में भी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन होगा. बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी. पिछले चुनाव में भी 3 सीट मिला था. इस बार भी 3 सीट मिली है. बिहार में महागठबंधन सभी सीट जीतेगा.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.