लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार पहली बार इस तरह से करेंगे चुनाव प्रचार

पटना. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है. बिहार में बड़े-बड़े नेताओं का चुनावी कार्यक्रम भी बन रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमुई से चुनावी प्रचार शुरू भी कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ मौजूद थे. वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जदयू ने पहली बार एक नई रणनीति के तहत चुनावी प्रचार का कार्यक्रम बनाया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

nitish kumar on india alliance opposition pm candidate

दरअसल जेडीयू चुनाव अभियान समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कई घंटे के मंत्रणा के बाद नीतीश कुमार के चुनावी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है. बताया  जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार इस बार इसी तर्ज पर चुनावी प्रचार करने मैदान में उतरेंगे. मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंत्री विजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश कुमार का प्रचार अभियान दो तरह से चलेगा, एक तरफ नीतीश कुमार छोटी सभाएं करेंगें, वहीं दूसरी ओर रोड शो भी होगा.

बिहार में पहली बार रोड शो करेंगे CM नीतीश

उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड शो के जरिए जनता के बीच जाएंगे और वोट मांगेंगे. रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री जिस भी लोकसभा क्षेत्र पहुंचेंगे वहां उतरने के बाद करीब एक घंटे के लगभग रोड शो करेंगे. इस दौरान डिमांड होने पर छोटी-छोटी चुनाव सभा कर लोगों को संबोधित भी करेंगे. विजय चौधरी ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि एनडीए के बीच प्रचार को लेकर काफी बेहतर कोऑर्डिनेशन है. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार कार्यक्रम कहां-कहां होगा इसको लेकर भी कोऑर्डिनेशन बनाया जा रहा. फेज वाइस प्रचार अभियान को कैसे बेहतर बनाया जाए इस रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ है.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading