चाचा से रिश्ते सुधारने के लिए बिल्कुल भी इंटरेस्टेड नहीं दिखा रहे चिराग पासवान

वैशाली: हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने अपनी जीत का दावा किया है. रविवार को उन्होंने कई क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में लोगों को थोड़ी निराशा हुई है लेकिन उनकी पूरी कोशिश होगी कि फिर से लोगों का भरोसा बहाल करें. चिराग ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान ने लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. ऐसे में उम्मीद है कि मुझे भी लोगों का उतना ही प्यार मिलेगा.

"Only As Independent MP": Chirag Paswan On Uncle's Union Cabinet Chances

चाचा से रिश्ते सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं

वहीं चाचा से मिलने वाले संभावित आशीर्वाद की बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने आशीर्वाद का हाथ मेरे सिर से क्यों हटा लिया, यह मुझे नहीं पता. मुझे घर और परिवार से निकाल कर बाहर कर दिया, इसका कारण मुझे नहीं पता था. क्या कारण था कि आप लोग बार-बार पूछते थे चिराग पासवान के साथ कोई समझौता हो सकता है? तब उनका (पारस) बार-बार कहना कि सूरज पश्चिम से निकल जाएगा लेकिन चिराग से मेरा कोई रिश्ता नहीं रहेगा.

चाचा के कारण लोगों में निराशा

चिराग पासवान ने बिना नाम लिए हुए चाचा पशुपति कुमार पारस जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हाजीपुर को विकास के कार्यों में काफी निराशा हुई है लेकिन वह प्राथमिकता देंगे. दो निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद चिराग पासवान ने हाजीपुर सर्किट हाउस के पास बनी रामविलास पासवान की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading