मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर मझौलिया रोड स्थित संतोषकुटी निवासी महेश प्रसाद सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह गुहार लगाईं है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में छूट मिलनी ही चाहिए अगर उनको छूट नहीं दी जाती है तो वर्तमान और भूतपूर्व सांसदों और विधायकों को भी इस सुविधा से वंचित किया जाना चाहिए।
वहीं महेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि यह मांग सालों से लंबित पड़ी है और यह बहुत ही दुःख की बात है कि जनता के पैसे का दुरुपयोग इन राजनेताओं पर हो रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।



