पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव के ताजा बयान से मचा सियासी भूचाल

बिहार : पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव के ताजा बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। उन्होंने बिना लालू-तेजस्वी का नाम लिए बड़ा बयान दिया है। इशारों ही इशारों में पप्पू यादव ने उनको बीजेपी की बी टीम तक कह दिया। पप्पू यादव सोमवार को मीडिया मुखातिब हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इन्हें ए टीम या बी टीम क्या बोलूं? ये लोग तो हर जगह बाहर से लाकर कैंडिडेट खड़ा कर रहे हैं।

Special court sentenced former MP Pappu Yadav to 1 year imprisonment |  सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दोषी: विशेष कोर्ट ने पूर्व सांसद  पप्पू यादव को सुनाई 1 साल

मुकेश सहनी को भी सम्मान नहीं दिया…

पप्पू यादव ने आगे कहा कि जो आदमी मुकेश सहनी को कभी तरजीह नहीं दिया उनको भी साथ ले आए। हालांकि, उनको भी सम्मान नहीं दिया। मुकेश सहनी दरभंगा मांग रहे थे और उन्हें दूसरी सीट दे दी।

‘एनडीए को मजबूत कर रहे…

पप्पू यादव ने कहा कि मैं निर्दलीय हूं और निर्दलीय उम्मीदवार जनता का उम्मीदवार होता है। जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। वे चाहते हैं कि जाति और धर्म की राजनीति खत्म हो। कुछ पार्टियां अपने अहंकार के कारण एनडीए को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस ने उनको पर्चा वापस लेने के लिए कहा था। इस सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस लीडरशिप और पार्टी के लोग चाहते हैं कि मैं पूर्णिया से चुनाव लड़ूं।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading