एक बार फिर बिहार में गरजेंगे अमित शाह, चुनावी रणनीतियों पर होगी विशेष चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली चुनावी जनसभा की तिथि दूसरी बार आगे बढ़ाई गई है। अलबत्ता स्थान में परिर्वतन नहीं हुआ है। गया जिला के गुरारू में चुनावी सभा होनी है। पहले यह जनसभा सात अप्रैल को होनी थी। बाद में तिथि बढ़ाकर नौ अप्रैल हुई। अब नौ के बजाय 10 अप्रैल को शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Thank people for giving us an opportunity to serve them: Amit Shahगुरारू से हुंकार भरेंगे अमित शाह

अपने बिहार दौरे पर वह भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। उसमें वह सहयोगियों को चुनावी रणनीति के नए गुर सिखाएंगे और बिहार में प्रचार अभियान की वस्तुस्थिति से अवगत होंगे।  सभा-स्थल का चयन सोच-समझकर हुआ है। गुरारू प्रशासनिक रूप से गया जिला का भूभाग है और संसदीय रूप से औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का अंश। शाह यहां से एक साथ दोनों संसदीय क्षेत्रों (गया और औरंगाबाद) को साधेंगे। इन दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशियों के साथ मंच पर बिहार में राजग के सभी वरिष्ठ नेता विराजमान होंगे। समय में परिवर्तन का कारण विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

पीएम मोदी भी बिहार के दौरे पर आ चुके

चुनाव से पहले औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा हुई थी। उसके बाद मोदी चार और सात अप्रैल को क्रमश: जमुई और नवादा में दो चुनावी सभाएं कर चुके हैं। इन चारों संसदीय क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा चाहती है कि अब बड़े नेताओं की जनसभाएं मतदान की तिथि के जितना निकट हो, माहौल बनाने के लिए वह उतना ही अच्छा होगा। गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रत्याशी हैं।

इससे पहले दो बार उसी मैदान में पटखनी खा चुके हैं। औरंगाबाद में अपनी चौथी जीत के लिए सुशील कुमार सिंह एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रयासरत हैं। इन दोनों का बेड़ा पार लगाने के लिए शाह माहौल बनाने का भरसक प्रयास करेंगे।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading