मुजफ्फरपुर: जिले के बोचहा प्रखंड क्षेत्र के गरहां में अर्जुन बाबू पशु मेला व हाट बाजार के आयोजन के अवसर पर पूर्व मंत्री व औराई विधायक रामसूरत राय के अगुआई में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 2100 कन्याओं ने की जालबोझी।

पूर्व मंत्री व औराई विधायक रामसूरत राय ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है इस मेले का आयोजन चैत्र नवरात्र, चैती छठ, रामनवमी, मुस्लिम भाइयों के रमजान सहित कई पर्व त्योहार है। चैत्र नवरात्र को देखते हुए हिंदू रीति रिवाज से इस मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा पाठ के द्वारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मेले में सर्कस विदेशी झूला, डिज्नीलैंड झूला, मारुती सर्कस, टावर झूला, ब्रेक डांस, पंखा टावर, थिएटर इसके साथ ही राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों की कुश्ती एवं बच्चों व महिलाओं की दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं इस मेले का मुख्या आकर्षण आयोध्या का राम मंदिर एवं वैष्णो देवी की गुफा है। साथ ही 30 अप्रैल को घुड़दौर प्रतियोगिता, 08 अप्रैल को रावण पुतला दहन और 10 मई को मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। इस मौके पर रामसूरत राय, समाजसेवी सुभद्रा देवी एवं सुभाष यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।










