बिहार : शिक्षा विभाग का एक और झटका, हेडमास्टरों का रूका वेतन….

शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन योजना की जानकारी नहीं देने वाले राज्य के 1434 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक मिथिलेश मिश्र के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों से संबंधित मध्याह्न भोजन योजना की मोबाइल फोन से आटोमेटेड मॉनिटिरिंग सिस्टम (आइवीआरएस) की समीक्षा की गई।

Permanent recruitment on 25 thousand Niyojit Shikshak posts to be included  in BPSC TRE 3 teacher bharti - नियोजित शिक्षकों के 25 हजार से ज्यादा पदों  पर स्थायी भर्ती होगी, बीपीएससी TRE

जिसमें पाया गया कि आइवीआरएस में लगातार एक नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 (तीन माह) तक 1434 प्रधानाध्यापकों ने कोई उत्तर नहीं दिया और न ही कॉल रिसिव किया। विभाग ने इन प्रधानाध्यापकों का अगले आदेश तक वेतन बंद कर दिया है और एक माह का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को भी मिलेगी ईद व रामनवमी की छुट्टी

शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को भी ईद व रामनवमी की छुट्टी मिलेगी। पूर्व में यह तय हुआ था कि इन त्योहारों के दौरान भी उनकी ट्रेनिंग चलती रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रकरण में संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया। सोमवार को शिक्षा विभाग ने छुट्टी की सूचना जारी कर दी। 10 व 11 अप्रैल को ईद तथा 17 अप्रैल को रामनवमी की छुट्टी रहेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में इसके अलावा किसी अन्य प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading