लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ा साथ

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ सोमवार को पार्टी के प्रारंभिक सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया हैं। जिलाध्यक्ष को प्रेषित अपने पत्र में उन्होंने चुनाव के समय इस्तीफा के कारणों का खुलासा नही करने व बाद में ग्रामीणों के बीच इसे साझा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 1969 से कांग्रेस का प्रारंभिक सदस्य बनकर प्रखंड कोषाध्यक्ष का चुनाव भी जीता था। पार्टी में लंबे समय तक कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष पद पर भी रहे थे।

मध्य प्रदेश: फ्यूल न मिलने की वजह से नहीं उड़ सका राहुल गांधी का  हेलिकॉप्टर, शहडोल में गुजारनी होगी रात - India TV Hindi

अनिल शर्मा ने भी कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया

गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को त्यागपत्र भेजने के बाद प्रेस-वार्ता कर उन्होंने इसकी घोषणा की। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की आवक और राजद के साथ गठबंधन को इसका कारण बताया। कांग्रेस से 39 वर्षों का उनका साथ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.