यूपीएससी के सिविल सर्विसेज परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

पटना: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है. आदित्य श्रीवास्तव इस बार यूपीएससी टॉपर बने हैं. इस परीक्षा में कुल 1016 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इसमें सामान्य श्रेणी से 347, ईडब्ल्यूएस से 115, ओबीसी के 303, एसएससी के 165 और एसटी के 86 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इसके अलावा रिजल्ट लिस्ट में 240 अभ्यर्थियों की सूची है. रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी http://www.upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मार्क्स देख सकते हैं.

UPSC आईएफएस (IFS) 2024 मेंस रिजल्ट जारी, यहां देखें चयनितों की लिस्ट - upsc  ifs 2024 mains result 2024 declared at upsc.gov.in check selected  candidates list here - Navbharat Times180 उम्मीदवार बने IAS

इस परीक्षा में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के लिए 180 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिसमें सामान्य श्रेणी के 73, ईडब्ल्यूएस के 17, ओबीसी के 49, एसएससी के 27, और एसटी के 14 अभ्यर्थी हैं. इंडियन फॉरेन सर्विसेज के लिए 37 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिसमें सामान्य श्रेणी के 16, ईडब्ल्यूएस के 4, ओबीसी के 10, एसएससी के 5 और एसटी के दो अभ्यर्थी हैं.

200 अभ्यर्थी बनेंगे IPS

वहीं, इंडियन पुलिस सर्विसेज के लिए 200 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिसमें सामान्य श्रेणी के 80 ईडब्ल्यूएस के 20 ओबीसी के 55 एसएससी के 32 और एसटी के 13 अभ्यर्थी सफल हुए वही सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए के लिए 613 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिसमें सामान्य श्रेणी के 258 ईडब्ल्यूएस के 64 ओबीसी के 160 एसएससी के 86 और एसटी के 45 अभ्यर्थी हैं.

वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध

वहीं, ग्रुप बी सर्विसेज के लिए 113 अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिसमें सामान्य श्रेणी के 47, ईडब्ल्यूएस के 10, ओबीसी के 29, एसएससी के 15, और एसटी के 12 अभ्यर्थी हैं. अभ्यर्थियों का रिजल्ट यूपीएससी के वेबसाइट पर उपलब्ध है और रिजल्ट वेबसाइट पर रिजल्ट प्रशासन से अगले 15 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.