रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा महावीर मंदिर, जानें आज की विशेष तैयारियां

पटना: रामनवमी पर पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर परिसर रामनवमी को लेकर भव्य तरीके से सज-धज कर तैयार है. यहां राम लला और भगवान हनुमान में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया. रात के ढाई बजे मंदिर का पट खुलते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. भगवान को नैवेद्यम का भोग लगाने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है.

Patna Mahavir Mandir: पटना का महावीर मंदिर इतना क्यों है खास, जानिए इससे  जुड़ी दिलचस्प बातें - why patna mahavir mandir is so famous know here  interesting things related to this templeभक्तों का जोश हाई

रामलला के अयोध्या में स्थापित होने के बाद भक्त काफी उत्साहित हैं. जिसका प्रमाण पटना के महावीर मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों का भीड़ देख करके लगाया जा सकता है. प्रभु श्री राम और बजरंगबली के प्रति भक्तों का प्रेम देखते बन रहा है. वीर कुंवर सिंह पार्क से लेकर हनुमान मंदिर तक महिला पुरुष के लिए अलग-अलग कतार लगाया गया है. जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, भक्त हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचते जा रहे हैं.

रात से ही कतारों में लगे रामभक्त

रामभक्त प्रसाद चढ़ाने और भगवान राम और महावीर के दर्शन के लिए मंगलवार की रात 10 बजे से ही लाइन में लगने लगे थे. रात 12 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु लाइन में लग चुके थे. इनमें सबसे अधिक युवक और महिलाओं को देखा गया. इस बार मंदिर में पिछले साल की तुलना में भक्तों की ज्यादा भीड़ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

सज-धज कर तैयार है महावीर मंदिरभक्तों के लिए फ्री बस सेवा

भक्तों में इतनी खुशी है कि भले ही लाइन में देर रात से लगे हैं, लेकिन जय श्री राम के नारों की गुंज में कोई कमी नहीं है. वहीं गर्मी को ध्यान में रखते हुए महावीर मंदिर की तरफ से भक्तों के लिए सेड का निर्माण कराया गया है, ताकि भक्तों को धूप से परेशानी ना हो. साथ ही उनके लिए शरबत और पानी की व्यवस्था की गई है. वहीं मंदिर प्रशासन की तरफ से महावीर मंदिर से लेकर के जीपीओ गोलंबर तक 16 एलईडी लगाया गया है, ताकि भक्त दूर से ही भगवान के दर्शन कर सकें.

तिरुपति के बाद पटना का नैवेद्यम प्रसाद प्रसिद्ध

बता दें कि देश में तिरुपति के बाद पटना के महावीर मंदिर में नैवेद्यम प्रसाद मिलता है, जो अपनी शुद्धता के साथ स्वाद के लिए भी मशहूर है. प्रसाद तैयार कर रहे मुख्य मैनेजर ने बताया कि पिछले साल रामनवमी के मौके पर 22000 किलो नैवेद्यम लड्डू का सेल गया था. इस बार 25000 किलो सेल जाने की उम्मीद है, उसी को ध्यान में रखते हुए तिरुपति से कारीगर बुलाकर प्रसाद तैयार करवाया जा रहा है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading