बिहार की इन 4 सीटों पर वोटिंग कल, जानें क्या है तैयारी

पटनाः लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल यानी कि शुक्रवार को अलग-अलग राज्यों के सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसमें बिहार राज्य भी शामिल है. बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में शुक्रवार को मतदान होगा. इन चार सीटों पर कुल 38 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटिंग के लिए 7903 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं. इस दौरान 76 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे. वहीं 92 हजार मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. बिहार में पहले चरण में चार लोक सभा मे पांच हजार से अधिक बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां चुनाव आयोग शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पूरी तरह तैयार है.

MP में 5 जनवरी को मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला | 🇮🇳 LatestLY हिन्दी

जमुई लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा के 1659 बूथ संवेदनशील हैं. इसमें सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के 313 बूथ, जमुई के 319 बूथ , झाझा के 352 बूथ , चकाई के 335 बूथ और तारापुर के 340 बूथ संवेदनशील हैं. इस लोकसभा के सिर्फ एक विधानसभा शेखपुरा के बूथ सामान्य हैं. 1941 बूथों में नक्सल प्रभावित 223 बूथ और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या 502 है.

औरंगाबाद लोकसभा के कुटुम्बा विधासभा के 296 बूथ, रफीगंज के 367 बूथ, गुरुआ के 337 बूथ, इमामगंज के 344 बूथ और टिकारी के 357 बूथ संवेदनशील हैं. यहां मतदान शाम चार बजे तक ही होगा. हालांकि औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading