नई दुल्हन को लेकर मतदान करने पहुंचे दूल्हे राजा, अधिकारियों ने कुछ ऐसे किया नए जोड़े का स्वागत

जमुई: जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शेखपुरा विधानसभा में भी मतदान जारी है. इस दौरान एक मतदाता लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय बनी रही. मतदान केंद्र 68 पर नव विवाहित महिला अपने पति के साथ मतदान डालने पहुंची. अधिकारियों ने नई जोड़ी का स्वागत किया. साथ ही नई नवेली दुल्हन ने वोट डालकर देश के विकास में अपना योगदान दिया.

शादी के बाद अपने दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हनशादी के बाद वोट कास्ट करने पहुंची दुल्हन

वोट कास्ट करने के बाद नव दंपत्ति ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की. दुल्हन शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के चक दीवान मोहल्ला निवासी सुष्मिता कुमारी ने अपने पति प्रदीप कुमार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. बीती रात्रि ही दोनों का हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ है.

लोगों से मतदान करने की अपील

सुबह विदाई से पहले सुष्मिता कुमारी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंच गई. यह मतदान, केंद्र के साथ-साथ अन्य जगहों पर चर्चा का केंद्र बना रहा. इसके साथ ही शेखपुरा विधानसभा के बूथ संख्या 83 पर हाल ही में विवाहित निशा कुमारी अपने पति प्रेम कुमार के साथ मतदान करने पहुंची और काफी उत्साहित दिखीं.

शेखपुरा में सिर्फ शाम 6 बजे तक मतदान

नक्सल प्रभावित होने के कारण जमुई लोकसभा सीट के जमुई, झाझा, सिकंदरा, चकाई और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग सुबह 7:00 बजे से चल रही है और शाम 4 बजे तक समाप्त हो जाएगी. सिर्फ शेखपुरा जिले के विधानसभा क्षेत्र शेखपुरा में वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.