मुजफ्फरपुर के पुरानी गुदरी स्थित अंबेडकर नगर में वरदान जी की पुण्यतिथि पर वरदान आश्रम के तहत जरूरतमंद बच्चो के बीच पठन सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
जहां आश्रम की संचालिका अनामिका सिन्हा ने बताया कि इस आश्रम का उद्देश्य है कि बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए । जिससे कि बच्चे अपने पैरो पर खड़े हो सकें और उनका भविष्य उज्जवल हो।
साथ ही उन्होंने सभी बच्चे,अभिभावक गण एवं संजय रजक के सहयोग के लिए आश्रम की तरफ से आभार प्रकट किया। इस मौके पर संचालिका अनामिका सिन्हा, भावना स्वाति, कविता एवं डॉक्टर नीलंबरी उपस्थित रहें।










