अब इन अधिकारियों पर चल सकता है केके पाठक के शिक्षा विभाग का डंडा, नया फरमान जारी

बिहार : शिक्षा विभाग के नए नियम के अनुसार निरीक्षण पदाधिकारी या निरीक्षणकर्ता प्रतिदिन 10 स्कूलों की जांच करेंगे। कार्य दिवस के दिन कोई भी शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित रहता है उनका एक दिन का वेतन कटा जाएगा। वर्तमान में अभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी चल रही है। इस दौरान शिक्षकों का स्कूल आना अनिवार्य है। गर्मी की छुट्टी में प्रतिदिन सुबह से आठ से 10 बजे तक प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मिशन दक्ष और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विशेष कक्षा संचालित की जा रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने पत्र जारी कर कहा है। निरीक्षण अधिकारी प्रतिदिन 10 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

बिहार के स्कूलों के लिए टीएन शेषन हैं IAS केके पाठक, क्या डर से सुधरेगी  चरमराई शिक्षा व्यवस्थासाथ ही स्कूल में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की फोटोग्राफ वाट्सएप ग्रुप में साझा करेंगे। इस दौरान कोई शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहते है तो इसकी सूचना कार्यालय को देंगे। ऐसे शिक्षकों की वेतन कटौती की अनुशंसा की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निरीक्षण अधिकारियों को कहा है कि वे भी आदेश का अनुपालन करेंगे। ऐसा नहीं करने पर निरीक्षण अधिकारी भी एक दिन का वेतन कटा जाएगा।

निरीक्षण अधिकारी कक्षा में शामिल होकर बच्चों से पूछेंगे सवाल

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि स्कूल का निरीक्षण करने से पहले निरीक्षण अधिकारी बच्चों को पढ़ाई जाने वाली किताबों का अध्ययन करेंगे। वे निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछ सकते हैं। इससे होगा कि शिक्षक स्कूल में क्या पढ़ा रहे है इसकी जानकारी मिल सकेगी। अधिकारी कक्षा में बच्चों को पढ़ाएंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading