एक बार फिर भिड़ गए आरजेडी कार्यकर्ता, धक्का-मुक्की भी हुई

मुजफ्फरपुर : किसान भवन सभागार साढा डंबर में रविवार के दिन आयोजित महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की ओर से गमछा वितरण के दौरान राजद कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। गमछा लेने के लिए झिक्काझोरी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हुआ यह कि नगर परिषद सभापति कुमार राघवेंद्र कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच गमछा वितरण कर रहे थे। गमछा लेने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, धक्का-मुक्की भी हुई।

लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव को बड़ा झटका, 15 दिन में इतने विधायकों ने आरजेडी से दिया इस्तीफा | Big blow to Lalu Yadav before Loksabha elections RJD MLA Bharat Bindसभापति के कंधे से खींच लिया गमछा…

इस दौरान नगर सभापति के कंधे पर रखे गमछा को भीड़ से एक युवक ने खींच लिया। फिर वापस भी कर दिया। गमछा वितरण का कार्यक्रम बंद होने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।

राजद प्रत्याशी की सभा में बवाल

बता दें कि महागठबंधन के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला की उपस्थिति में किसान सभागार में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई थी। कार्यक्रम समाप्त होते ही महागठबंधन प्रत्याशी वहां से निकल गए। फिर मंच पर राजद कार्यकर्ताओं के बीच गमछा वितरण किया जा रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading