मुजफ्फरपुर: एमडीडीएम कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वधान में मनाया गया।  जहां अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया ने कहा कि पृथ्वी हमारी मां है, इसकी संरक्षा हमारा कर्तव्य है। पृथ्वी है तो हम हैं। विश्व पृथ्वी दिवस का मकसद पृथ्वी की सेहत को ठीक रखना है।

आसपास की धरती को हरी-भरी रखनी है। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा प्रोफेसर नीलम कुमारी ने पृथ्वी दिवस पर सविस्तर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह विश्व के 193 देशों में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रकृति को संरक्षित रखना है। पूर्व विभागाध्यक्षा डॉ पूनम सिन्हा ने कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण पर बल प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2024 के पृथ्वी दिवस की थीम- “ग्रह बनाम प्लास्टिक” है । यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

प्रकृति को प्लास्टिक से मुक्त करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग पर अपना – अपना आलेख प्रस्तुत किया, भाषण दिया और परियोजना कार्य का प्रस्तुतीकरण किया जिनमें प्रमुख हैं – सोनाली, फवीली, सानु ,दीक्षा, विजय लक्ष्मी, सौम्या, सुरभि, सलोनी, काजल, अनुष्का,तन्नु, रंजना, सुमन,दिव्या,और रूपा आदि।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्राचार्य महोदया के साथ वनस्पति विज्ञान विभाग की सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने मिलकर वृक्षारोपण किया। प्रकृति रक्षा के नारे लगाए गए। साथ ही पोस्टर भी लगाए गए। वहीं धन्यवाद ज्ञापन डा. श्वेता यादव ने किया। मौके पर शिक्षकों में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन,डा. विभा रानी , डा. रवि भूषण सिंह, डा. विपिन कुमार तथा अन्य शिक्षकेतरकर्मियों में विवेक रंजन , नवीन पार्थ , विजय पाल, सचिन कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading