जेडीयू उम्मीदवार का बयान, मोदी जी का कैंडिडेट बताने पर जनता बोलती है, फिर तो आपको वोट…

बिहार में दूसरे चरण के लिए में पांच सीटों (किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका) पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुट गई हैं। इस बीच कटिहार एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी दुलाल चंद गोस्वामी ने बताया कि माहौल एनडीए के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान हम किसी भी गांव में जाते हैं तो जनता पूछती है कि आप किससे कैंडिडेट हैं? हम बताते हैं कि मोदी जी के कैंडिडेट हैं। तो जनता कहती है कि तब आपको वोट देंगे। अगर आप मोदी के उम्मीदवार नहीं हैं तो वोट आपको नहीं देंगे

Katihar JDU candidate Dulal Chand Goswami said when Modi ji is named as  candidate public says that they will vote for you only - मोदी जी का  कैंडिडेट बताने पर जनता बोलती

उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम यहां चुनाव लड़ रहे हैं। बतौर सांसद हमने सड़क बनवाया, अस्पताल बनवाया, विकास का काम हमने किया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज का भी फायदा हम को मिलेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जीत एनडीए की ही होगी।

उन्होंने महागठबंधन से प्रत्याशी तारिक अनवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कांग्रेस में युवाओं को आगे आने नहीं देते हैं। कांग्रेस के कई नेता यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन किसी को मौका नहीं मिला। फिर से तारिक अनवर आ गए। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading