चुनावी सभा में भावुक हुए सन ऑफ़ मल्लाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर साधा निशाना

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बुधवार को एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) और इसके मुखिया आज संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रहे हैं। संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हें छीनने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि पहले हमलोगों को सम्मान नहीं मिलता था। साथ नहीं बैठाया जाता था, लेकिन संविधान ने हमें ये अधिकार दिए। हमें उस संविधान को बचाना है।उन्होंने जनता से ऐसी सरकार को हटाने की अपील की और कहा कि आपके आशीर्वाद से बिहार को दिखा दिया है कि एक मछुआरा केवल मछली ही नहीं मार सकता, विधायक भी बना सकता है।

why has not Mukesh Sahni been called by NDA What is BJP strategy - आखिर  मुकेश सहनी को अभी तक क्यों नहीं आया एनडीए का बुलाया? क्या है बीजेपी की  रणनीति? ,

 

मछुआरों को धरती पर घर नसीब नहीं- मुकेश सहनी

पिछले चुनाव में चार विधायक हमारे जीते, लेकिन षड्यंत्र के तहत भाजपा ने विधायक खरीद लिए और उस सरकार से हमें अलग कर दिया गया, जिसे हमने बनाया था। उन्होंने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने को सोच रहे, लेकिन बिहार के मछुआरों को धरती पर घर नसीब नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मछुआरा आज एक दिन मछली नहीं मारे तो उसे एक समय का भोजन नसीब नहीं होता।

उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। आज जो सरकार है, वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़ें और सम्मान के साथ जिंदगी जिएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading