‘प्रधानमंत्री जी नकारात्मक बातें, जुमलों की बारिश करने आ रहे बिहार’: तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज

पटना: बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रह है। भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, बांका और पूर्णिया में वोटिंग जारी है। और आज ही पीएम मोदी अररिया और मुंगेर में चुनावी जनसभा करेंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने ट्वीट कर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नकारात्मक बातें तथा जुमलों की बारिश करने बिहार आ रहे है। और उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वो बिहार की जनता के इन सवालों का जवाब जरूर देंगे।

PM Modi Bihar Visit: 'बिहार को लूटने का सपना देखने वालों...', लालू-तेजस्वी  पर प्रधानमंत्री मोदी के तीखे तंज - pm modi bihar visit pm modi taunt on  lalu yadav tejashwi yadav said

  • मोदी जी, आप बिहारवासियों से वोट बिहार की किस कार्य, डिलीवरी और उपलब्धि पर मांग रहे है?
  • मोदी जी आप बिहार आकर नौकरी-रोजगार, छात्र-नौजवान, कृषि-पलायन, किसान-मजदूर, गांव-गरीब, शिक्षा-चिकित्सा एवं स्कूल और अस्पताल की बात क्यों नहीं करते? कृपया जवाब दें?
  • बिहार ने आपको 𝟐𝟎𝟏𝟒 में 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟏 तथा 𝟐𝟎𝟏𝟗 में 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 लोकसभा सांसद दिए लेकिन आप बिहारियों को यह क्यों नहीं बताते कि आपने बीते 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया?

  • बिहार जानना चाहता है कि बिहार की तुलना में गुजरात छोटा प्रदेश होने तथा वहां कम संसदीय सीटें होने के बावजूद विगत 𝟏𝟎 वर्षों में आपने गुजरात में कितनी फैक्ट्री लगवाई? गुजरात में कितने स्टेडियम बनवाएं? गुजरात में कितने नए शहर बसाए? गुजरात में कुल कितने लाख करोड़ का निवेश लाए? गुजरात के कितने उद्योगपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज़ माफ़ किया?

  • प्रधानमंत्री जी, देश के सबसे अधिक युवा आबादी वाले प्रदेश बिहार आकर भी आप युवाओं के मुद्दे और समाधान जैसे  उद्योग, विकास-निवेश, रोजगार और नौकरी की बात नहीं करते तो फिर किसलिए आप बिहारवासियों से वोट माँगने आते है?
  • बिहार आकर ही आप सबसे अधिक नकारात्मक बातें क्यों करते है जबकि 𝟏𝟓 वर्षों से 𝐁𝐉𝐏 बिहार सरकार में बड़े सहयोगी दल के रूप में सम्मिलित है?
  • मोदी जी आपकी सरकार, आपकी पार्टी, आपके नेता व प्रत्याशी संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? ये दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छिनना चाहते है?

आपको बता दें पीएम मोदी का 22 दिनों में बिहार का ये चौथा दौर है। इससे पहले नवादा, पूर्णिया, गया और औरंगाबाद समेत 6 सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं। और एनडीए कैंडिडेट्  के लिए वोट मांग रहे हैं। बिहार में चुनावी रैलियों में पीएम मोदी के निशाने पर इंडिया गठबंधन और लालू की पार्टी आरजेडी रहती है। जंगलराज, करप्शन पर हर रैली में लालू यादव को घेरते आए हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के एक बार फिर से बिहार दौरे पर तंज कसा है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading