तेजस्वी का बीजेपी पर तंज; दूसरे चरण के बाद मोदी जी भूल गए 400 का नारा, भारी डिप्रेशन में है….

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दो चरण के चुनाव संपन्न हो गए हैं और अब भाजपा के लोग डिप्रेशन में आ गए हैं. आप देखिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बिहार आ रहे हैं तो क्या-क्या बोल रहे हैं.

Tejashwi Yadav: 'ई बिहार ह भैया.. अब मेरे टोकने के बाद...', तेजस्वी यादव ने  पीएम मोदी को फिर घेरा - Tejashwi Yadav cornered PM Narendra Modi on the  issue of nepotism‘भारी डिप्रेशन में है बीजेपी’

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्दे का बात नहीं कर रहे हैं और हम लोग लगातार कह रहे हैं कि युवाओं के रोजगार की बात कीजिए, गरीबों की स्थिति पर बात कीजिए, तो मुद्दे की बात वह कर नहीं रहे हैं. लगातार यहां पर आकर कुछ से कुछ बोल रहे हैं.धर्म की राजनीति भाजपा के लोग शुरू से कर रहे हैं. इस चुनाव में भी इस तरह की राजनीति वह कर रहे हैं, लेकिन जनता जान रही है. इससे उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है.

‘मुद्दों की बात करें पीएम मोदी’- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के सभी लोग यही कह रहे हैं कि मोदी जी हैं तो लोगों को रोजगार मिलना मुश्किल है, महंगाई कम होना मुश्किल है, मुद्दों की बात होना मुश्किल है. मोदी जी कल दो बार बिहार में सभा किए लेकिन मुद्दे की बात एक बार भी नहीं किया. हम चाहते हैं कि वह मुद्दे पर बात करें जिससे जनता को फायदा होगा. उन्होंने 10 साल में क्या कुछ किया है यह बताने से वो परहेज क्यों कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading