मुजफ्फरपुर में दाता पीर मोमिन शाह के 742वां उर्स के मौके पर की गई चादरपोशी 

मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक इमामगंज स्थित दाता पीर मोमिन शाह के 742 वां उर्स मंगलवार से शुरू हुआ। इस दौरान शहर के अलावा दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने पूरे विश्वास के साथ मजार पर चादर चढ़ाकर दुआएं मांगी। सुबह से लेकर शाम तक अकीदमंदों के आने का सिलसिला चलता रहा।

वहीं ख्वाजा गरीब नवाज की चादर निकाली गई। जो शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए दाता के मजार पर चढ़ाई गई।  मौके पर सांसद अजय निषाद, सोहैल सिद्दीकी,जावेद खान,मोहम्मद जियाउद्दीन,मोहम्मद दानिश आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.