आरडीएस कॉलेज में “वी द पीपल एंड आवर कॉन्स्टिट्यूशन” पर हुआ साप्ताहिक संगोष्ठी का आयोजन

मुजफ्फरपुर : राम दयालु सिंह महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित साप्ताहिक संगोष्ठी में “वी द पीपल एंड आवर कॉन्स्टिट्यूशन” पुस्तक पर स्नातक की स्वाति प्रिया और खुशी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। अपने प्रस्तुति में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान भारतीयों का होली टेक्स्ट है। पुस्तक की शुरुआत में भारतीय संविधान के निर्माण के समय तत्कालीन राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हालात की पड़ताल की गई है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत है। संविधान की उद्देशिका ही हमारे संविधान के बुनियादी मूल्य हैं। यह एक तरह से आधुनिक भारत का विजन और संविधान का मूल विचार है।प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि विभागीय संगोष्ठी से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने काफी अच्छी प्रस्तुति की है। उन्होंने इस संगोष्ठी के आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष रजनीकांत पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया। विभाग के शिक्षकों एवं छात्र छात्रों का उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के डॉ ललित किशोर ने किया और इस तरह के संगोष्ठी को छात्र हित मे बताते हुए संविधान की सार्थकता और समाज के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन स्तनात्कोत्तर प्रथम सेमेस्टर के उदय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ इला किशोर ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा,और स्नातक तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.