तीसरे फेज के प्रचार के लिए मैदान में उतरे सीएम नीतीश, आज ताबतोड़ 3 रैलियां

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों मधेपुरा, झंझारपुर, सुपौल, अररिया और खगड़िया के लिए मैराथन चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में सीएम आज तीन चुनावी सभा के साथ दो रोड शो भी करने वाले हैं. वह एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में झंझारपुर में एक जनसभा और मधेपुरा में दो रैली करेंगे. वहीं मधेपुरा और सुपौल लोकसभा क्षेत्र में आज रोड शो भी करेंगे.

Nitish Kumar Rally5 में 3 सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी

तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होना है. पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में तीन सीट मधेपुरा, झंझारपुर और सुपौल में जेडीयू के उम्मीदवार हैं. एक सीट अररिया में भाजपा और एक सीट खगड़िया में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

मधेपुरा को बनाया इलेक्शन कैंप

तीसरे चरण के लोकसभा सीटों के लिए मुख्यमंत्री ने 29 अप्रैल से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. मधेपुरा को एक बार फिर से कैंप बनाया है और मधेपुरा से ही हेलीकॉप्टर से विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभा के लिए जा रहे हैं . मुख्यमंत्री 2 मई तक चुनाव प्रचार करेंगे, इसलिए 2 मई की शाम तक मधेपुरा से पटना लौटेंगे.

दूसरे चरण में की 11 जनसभा

दूसरे चरण की पांच सीट के लिए मधेपुरा से ही चुनाव प्रचार अभियान का संचालन मुख्यमंत्री ने किया था. दूसरे चरण में मुख्यमंत्री ने 11 जनसभा के साथ दो रोड शो भी किया था. अब एक बार फिर से आज रोड शो भी करने वाले हैं.

एनडीए नेताओं ने लगाया जोर

वैसे तो एनडीए की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहार एनडीए के घटक दलों के सभी शीर्ष नेता चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी पूरी ताकत लगा रहे हैं. तीसरा चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पांचों सीट एनडीए की सीटिंग सीट है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.