पप्पू यादव बिग्रेड मुजफ्फरपुर द्वारा बैठक का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : पप्पू यादव बिग्रेड मुजफ्फरपुर के द्वारा वेद प्रकाश के अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेद प्रकाश ने कहा की मुजफ्फरपुर में राजनीतिक शून्यता आ गई है।  स्थानीय मुद्दे की जगह धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

वहीं वेद प्रकाश ने बताया कि मेडिकल की मुद्दा हो एयरपोर्ट की मुद्दा हो या स्मार्ट सिटी का मामला हो या चीनी मील का मामला हो किसी मुद्दे पर विमर्श नहीं करते हुए बल्कि स्थानीय मुद्दों को आधार बनाया जा रहा है। आज इन सभी प्रमुख विषयों पर पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक हो रही है।

कार्यक्रम को संबोधित  करते हुए नेता गुड्डू ओझा ने कहा पूर्णिया के महान मतदाता अपना आशीर्वाद जान नेता पप्पू यादव को दें। मुजफ्फरपुर जिले को भी यहां का बेटा और स्थानीय मुद्दे को समझने वाला प्रतिनिधि चाहिए इस पर मजबूती से विमर्श चल रहा है जल्द ही सार्थक निर्णय लिया जाएगा।

मौके पर मुख्य रुप से आशा देवी, राजीव ओझा,प्रभात रंजन झा, आशा देवी, राजीव ओझा,प्रभात रंजन झा,धर्मेंद्र कुमार,श्यामकिशोर राय,मुकेश राय,शंभू राम,सत्यनारायण यादव,अभिषेक स्मित,पंकज कुमार, मो जमाल, मो जहांगीर खान,आलोक कुमार सहित अन्य नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.