चिराग का विपक्ष पर पलटवार; कहा-उन्हें सिर्फ भ्रम फैलाकर वोट लेना आता है, ‘जब तक मई जिन्दा हूं’

वैशाली: लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बनाया है. मुद्दे की बात तो विपक्ष नहीं करते हैं, उन्हें सिर्फ झूठ बोलकर, भ्रम फैलाकर वोट लेना आता है.

वैशाली लोकसभा सीटचिराग ने विपक्ष पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने वैशाली में कहा कि जब देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होती है, तो देश के हर राज्य का राजस्व बढ़ता है. विपक्ष खुद मुद्दे की बात को दरकिनार कर लोगों को झूठ बोल रहे हैं. आज से 10 साल पहले 2015 में भी इन्हीं लोगों ने कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जायेगा, क्या हो गया दस साल में? ये लोग जनता को डराने का काम करते हैं. विकास के मुद्दों को भ्रमित करने का काम करते हैं.

मुद्दे की बात नहीं करता विपक्ष’

चिराग ने कहा कि 2 मई को मेरा भी नामांकन है. एनडीए के 40 प्रत्याशी की जीत बड़े अंतर से होना सुनिश्चित है. विपक्ष उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, शौचालय योजना समेत तमाम बातें जो एक आम व्यक्ति से जुड़ी है, उसे नहीं उठाता है. ये लोग झूठ फैलाएंगे कि संविधान खतरे में है.

2024 में लालटेन बुझाएंगे

वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि इस बार लालटेन को बुझाना होगा. पूरे बिहार के अंदर कहीं भी लालटेन नहीं जलेगा. 2025 में भी एक भी सीट उन्हें नहीं मिलेगी. बिहार की जनता ने 2010 में 22 सीट पर उन्हें सिमटा दिया था. इस बार भी उन्हें गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि माई, बाप का आशीर्वाद मिलेगा.

सम्राट चौधरी ने भी लालू पर बोला हमला

वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव ने अभी तक अपने 4 बेटा-बेटी को आरक्षण दे दिया है, कुछ बेटी बच गई है, उनको लालू यादव कब आरक्षण देने वाले हैं, ये बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि लगता है बाकी को विधानसभा के लिए फिक्स्ड किया है. देश का फकीर व्यक्ति प्रधानमंत्री है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.