आरजेडी उम्मीदवार मुन्ना शुक्ला के नामांकन में दिखे बीजेपी के कई नेता, पार्टी ने कर ली कार्रवाई की तैयारी

बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बाहुबली मुन्ना शुक्ला के नामांकन के दौरान बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इससे क्षेत्र का सियासी पारा गर्मा गया है। वहीं, बीजेपी भी हरकत में आ गई है। बीजेपी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि मुन्ना शुक्ला के नामांकन में शामिल होने वाले पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से अजय निषाद तो वैशाली से मुन्ना शुक्ला ने भरा पर्चा, दोनों ने  एक साथ किया नामांकन - Lok Sabha Electionबाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर समहरणालय में वैशाली लोकसभा सीट से नामांकन किया। उनकी नामांकन रैली में बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी साकेत शुभम, मोर्चा प्रभारी रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा और नगर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष अमित रंजन समेत कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यह जानकारी बीजेपी जिलाध्यक्ष रंजन कुमार दी।

उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने के लिए बुधवार को सभी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही इन सबके फिलहाल मीडिया से बातचीत और चुनावी अभियान में किसी भी तरह की गतिविधि में शामिल होने पर रोक लगाई जाएगी। रंजन ने कहा कि महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार मु्न्ना शुक्ला के नामांकन के दौरान मुजफ्फरपुर क्लब में एक रैली भी आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी के कुछ प्रमुख कार्यकर्ता के शामिल होने की जानकारी मिली है।

बता दें कि वैशाली लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। इस सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने इस बार भूमिहार जाति के बाहुबली मुन्ना शुक्ला को कैंडिडेट बनाया है। उनका मुकाबला एनडीए समर्थित लोजपा रामविलास की वीणा देवी से है। वीणा इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading