बिहार में बदल सकता है मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना

बिहार से सभी जिलों एक माह से चली आ रही भीषण गर्मी और लू  से लोग परेशान हैं। लेकिन अब गर्मी की मार से राहत मिलेगी। राज्य में मौसम की दशा में शुक्रवार को बदलाव देखा गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24-48 घंटे में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी। कृषि विवि, पूसा के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि मौसम विभाग ने चार से नौ मई का पूर्वानुमान शुक्रवार को जारी किया है। इस अवधि में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों में एक-दो दिनों के बाद हल्के से मध्यम बादल छा सकते हैं। मौसम अनुकूल रहने के कारण पांच मई के बाद से कई जगहों पर हल्की बारिश, तो कुछ जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है।

Weather News: बिहार-ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट,  पढ़ें लेटेस्ट अपडेट - Weather news latest update IMD predicts heavy rain  hailstorm in bihar odisha Chhattisgarh taja ...मौसम विज्ञानी डॉ अब्दुल सत्तार ने बताया कि छह मई से अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री रहा। 15.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली। शुक्रवार को गर्मी ने लोगों के परेशान किया लेकिन शनिवार को राज्य के कई जिलों में इसमें थोड़ी सी राहत देखी जा रही है।

हीट स्ट्रोक के मरीजों को रखा जाएगा ठंडे पानी के टब में

हीट स्ट्रोक के मरीजों को अस्पताल में ठंडे पानी के टब में रखा जायेगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए सभी जिलों को निर्देश दिया है। कहा है कि लू के मरीजों के अस्पताल में आने पर उनकी बर्फ की सिल्ली से सिकाई की जाये। इसके अलावा पूरी तरह एसी में रखा जाये। पटना में दो दिन पहले राज्य के सभी जिलों की हुई बैठक में कहा गया कि इस बार गर्मी अधिक पड़ने का अंदेशा है, इसलिए अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये। विभाग ने हीट स्ट्रोक से निबटने के लिए सभी जिलों को एक लाख 45 हजार रुपए भी दिये हैं, ताकि जहां एसी और पंखे नहीं हैं, उन्हें खरीदा जाये और दूसरी चीजें भी मंगा ली जायें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading