दुल्हन ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर लगाई गुहार, ‘दूल्हे राजा को मनाइए…’

आरा. बिहार के आरा से अजब गजब मामला सामने आया है. यहां वरमाला के तीन दिन बाद भी शादी नहीं हो पाई. कई कोशिशें भी नाकाम रहीं. अधूरी शादी का मामला आरा के बड़हरा प्रखंड के रामपुर गांव का है. 28 अप्रैल को चातर गांव निवासी पक्षी पासवान के पुत्र सूरज पासवान बारात लेकर बड़हरा थाना इलाके के रामपुर गांव निवासी शंकर पासवान की पुत्री बेबी कुमारी के घर गए थे. खुशनुमा माहौल में धूमधाम से बारात द्वार पर लगी और वरमाला का कार्यक्रम भी हुआ. दूल्हा मंडप में भी पहुंचा लेकिन, शादी नहीं हो पाई.

Marriage means happiness, joy and joy | अपनी हिंदी: शादी का अर्थ है ख़ुशी,  हर्ष और आनंद | Dainik Bhaskarबताया जा रहा है की शादी के दौरान लड़की के चाचा का लड़के के भाई के साथ विवाद हो गया. दोनों पक्षों में मारपीट होने के बाद दूल्हा अपने बारातियों के साथ मंडप छोड़कर गुस्से में बिना शादी किए ही फरार हो गया. शादी करवाने वाले बिचौलियों और लड़की पक्ष के द्वारा शादी को लेकर लगातार लड़के पक्ष से गुहार लगाई गई लेकिन वो नहीं माने. अंत में लड़की पक्ष के लोगों ने बदरा थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

स्थानीय लोगों की मदद से शादी करने का प्रयास किया गया लेकिन कई बार प्रयास के बाद लड़के वाले तैयार हुए और बोले कि हमारे गांव के समीप लाहौंग बाबा मठिया के मंदिर में आइए. वहीं शादी होगी. 29 अप्रैल को लड़के पक्ष के बुलाए अनुसार लड़की पक्ष मंदिर पहुंचा. लेकिन लड़के वाले शादी के लिए नहीं आए. जिसके बाद फिर रिश्तेदारों ने उनको मनाया. एक बार फिर लड़की वालों को दूल्हे के गांव के मंदिर में शादी के लिए बुलाया गया. लेकिन इस बार भी जब दूल्हा शादी करने नहीं आया.

दुल्हन परिवार को लेकर बड़हरा थाना पहुंच गई और खुद की शादी करवाने की गुहार लगा रही है. अभी तक शादी नहीं हो पाई है. दुल्हन ने बताया कि शादी के दिन आधी रश्में होने के बाद मेरे चाचा और दूल्हे के भाई में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसमें मारपीट हो गई और दूल्हा नाराज होकर शादी छोड़ चला गया. अब अगर वो लोग शादी नही करेंगे, तो हम दूल्हे के खिलाफ आवेदन देकर केस दर्ज कराएंगे.

मामले में बड़हरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मारपीट होने की वजह से शादी टूटी है. मारपीट में दोनों पक्ष से लोग जख्मी हुए थे. लेकिन किसी पक्ष के द्वारा केस के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है. लड़की पक्ष के लोग थाना आए थे. हमने दूल्हे पक्ष और दुल्हन पक्ष दोनों को थाना बुलाया है, दोनों पक्ष के लोगों के आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading