बिहार को गर्मी से राहत, 3 दिनों में 9 डिग्री लुढ़का पटना का पारा

बीते 3 दिनों से प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से गर्मी छूमंतर हो गई है। राजधानी पटना का तापमान 3 दिनों में 9 डिग्री लुढ़क गया। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। और मौसम भी काफी खुशनुमा हो गया है। अगले तीन दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कई जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। जिससे पटना समेत कई जिलों का तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

बिहार में बारिश : Latest news and update on बिहार में बारिशपटना समेत कई हिस्सों में बुधवार की देर शाम को झमाझम बारिश हुई। जिस कारण लोगों ने राहत महसूस किया। बादल छाये रहने और बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरा। इससे पहले पटना में 21 मार्च को 5.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 12 अप्रैल को वर्षा हुई थी। पटना का अधिकतम तापमान पिछले 7 दिनों के दौरान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। 30 अप्रैल को पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था।

प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मंगलवार को नेपाल के तराई वाले बिहार कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। पटना सहित 19 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना सहित 23 शहरों का न्यूनतम तापमान भी गिरा। प्रदेश के एक भी जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस नहीं रहा।

राज्य का सबसे गर्म जिला 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। पश्चिमी चंपारण में 15.2, पूर्वी चंपारण में 18.3, मुजफ्फरपुर में 0.9 और सीतामढ़ी में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में भी लोगों को राहत मिली। वहीं सुबह और शाम के समय तेज रफ्तार के साथ नमीयुक्त ठंडी पुरवा चली।

शहरों का कितना पारा गिरा?

वाल्मीकि नगर-  6.6 डिग्री
गोपालगंज- 3.2 डिग्री
मोतिहारी-1.7 डिग्री
मुजफ्फरपुर- 0.6 डिग्री
बक्सर- 4.9 डिग्री
भोजपुर- 2.6 डिग्री
पटना- 1.6 डिग्री
बेगूसराय- 1.6 डिग्री
सासाराम- 2.9 डिग्री
अरवल- 0.9 डिग्री

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.