बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 5 सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच होगा महामुकाबला

देश के साथ-साथ बिहार में तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है. चार चरणों का मतदान शेष बचा हुआ है. वहीं, अब सबकी निगाहें चौथे चरण के मतदान पर टिकी हुई है. चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है. जिसे लेकर सभी प्रत्याशी जोरशोर से तैयारी में लगे हुए हैं. चौथे चरण का मतदान 5 लोकसभा सीटों पर होगा, इसमें दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर और समस्तीपुर शामिल है. इन पांच सीटों पर कुल 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. इन 55 प्रत्याशियों में से 23 की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा दाखिल हलफनामे में बताई गई है.

Lok sabha Election in Bihar: पांच सीटों पर वोटिंग खत्म, कुल 59.97 प्रतिशत  हुआ मतदान voting live: lok sabha election 2019 phase 3 voting for 5 lok  sabha constituencies in bihar live13 मई को होगा 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

बीजेपी के उजियारपुर से कैंडिडेट व निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपनी जायदाद हलफनामे में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया है. इस सीट पर नित्यानंद राय का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी आलोक मेहता से है. भाजपा प्रत्याशी पिछले दो बार से उजियारपुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं. 2024 चुनाव के जीत के साथ ही नित्यानंद राय की हैट्रिक जीत होगी. इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. भाजपा के लिए इस सीट पर जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा.

5 सीटों पर इन नेताओं के बीच महामुकाबला

वहीं, बेगूसराय से भाजपा की टिकट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में है. इस सीट से उनके खिलाफ सीपीआई के अवधेश राय चुनावी मैदान में है. 2019 लोकसभा चुनाव में फायर ब्रांड नेता ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. उस समय गिरिराज सिंह ने सीपीआई की टिकट से लड़ रहे कन्हैया कुमार को मात दी थी. इस चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट तीसरे नंबर पर रहा था. समस्तीपुर से एनडीए की तरफ से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रही हैं तो उनके खिलाफ कांग्रेस नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी चुनाव में उतरे हैं. वहीं, मुंगेर से ललन सिंह चुनावी मुकाबले में हैं. उनके खिलाफ चुनावी मैदान में अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी है. आपको बता दें कि 55 उम्मीदवारों में मुंगेर से 12, बेगूसराय से 10, समस्तीपुर से 12, दरभंगा से 8 और उजियारपुर से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading