सैम पित्रोदा के बयान से बिहार में सियासत गर्म, बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निकाली भड़ास

सैम पित्रोदा के विवादित बयान को लेकर अब बिहार में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की खामोशी बेचैन करने वाली है। प्रसाद ने पूछा कि अगर दक्षिण भारत में अफ्रीकी रहते हैं तो शंकराचार्य कौन थे? इस दौरान उन्होंने एमके स्टालिन और यहां तक कि महात्मा गांधी का भी नाम लिया।

सैम पित्रोदा बोले- राहुल गांधी ने किसी देश से नहीं मांगी मदद, किया जा रहा  सुनियोजित हमला - sam pitroda said rahul gandhi did not seek help from any  country-mobileरविशंकर प्रसाद ने क्या कहा?

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि वे (कांग्रेस नेता) मौन समर्थन दे रहे हैं, ये भारत को तोड़ने वाले हैं। दक्षिण में अफ्रीकी रहते हैं तो शंकराचार्य कौन थे? केरल से थे ना। उन्होंने फिर सवाल किया कि सुब्रमण्यम भारती कौन थे? ये एम.के. स्टालिन क्यों खामोश हैं? उनके पिता को क्या कहा गया? पश्चिम भारत में अरबी लोग हैं। महात्मा गांधी कहां से थे? पोरबंदर पश्चिम भारत में है ना, गुजरात में? लोकमान्य तिलक कहां से थे? गोपालकृष्ण गोखले, वीर सावरकर कहां से थे?

वो भारत को नहीं समझते : रविशंकर

रविशंकर ने कहा कि ये क्या अपमान हो रहा है? पश्चिम भारत-पूर्वी भारत, मां कामाख्या देवी… इन्हें आप इस तरह से अपमानित करेंगे। उत्तर भारत के लोग अंग्रेज हैं। क्या मतलब है ये कहने का? अगर उन्हें (सैम पित्रौदा) उत्तर भारत में सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रंग दिखाई देता है तो मुझे कुछ नहीं कहना। ये बिल्कुल असंवैधानिक है, अपमानजनक है, रेसिस्ट है। वो भारत को समझते नहीं लेकिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं की खामोशी बहुत बेचैन करने वाली है।

इस्तीफा देने से क्या होगा : गिरिराज

इधर, सैम पित्रोदा के बयान को लेकर बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्हें लगता है कि इस्तीफा देने से सब ठीक हो जाएगा? गिरिराज ने कहा कि अपनी पार्टी के नेता के बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading