उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में एनडीए नेताओं का काराकाट में हुआ जुटान, मांझी ने कह दी बड़ी बात

बिहार में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। एनडीए और महागठबंधन ने तमाम दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हैं। इन सबके बीच, एनडीए नेताओं का काराकाट से गठबंधन उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में जुटान हुआ। रैली में उपेंद्र कुशवाहा के साथ चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और केसी त्यागी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Bihar Politics: 'केंद्रीय मंत्री बनेंगे उपेंद्र कुशवाहा', नीतीश कुमार के करीबी का बड़ा दावा, मांझी ने भी कह दी ये बातकेसी त्यागी का बड़ा एलान

रैली को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी जेडीयू और रालोमो दोनों भाई हैं। केसी त्यागी ने काराकाट की जनता से आह्वान किया कि आप लोगों को इस बार उपेंद्र को भारी मतों जिताना है। उपेंद्र कुशवाहा इस बार केंद्रीय मंत्री बनेंगे। इन्हें जिताकर दिल्ली भेजें, आपके नेता का न सिर्फ कद बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा। लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान ने कहा कि तीन चरण के चुनाव में पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ऐसे में काराकाट संसदीय क्षेत्र से उपेंद्र कुशवाहा को जिताएं। उपेंद्र कुशवाहा पीएम मोदी के साथ मिलकर बिहार और काराकाट क्षेत्र का विकास करेंगे।

आपका का एक वोट…: जीतनराम मांझी

वहीं, जीतनराम मांझी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के पास राजनीति की गंभीरता है। एनडीए के सभी कार्यकर्ता इनके साथ खड़े हैं। आपका एक वोट न केवल पीएम मोदी, बल्कि नीतीश कुमार समेत डबल इंजन की सरकार को भी मजबूती करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading