एक्शन में केके पाठक का शिक्षा विभाग, इस जिले के 454 शिक्षकों का कटा वेतन

शिक्षा विभाग के निर्देश पर गर्मी छुट्टी में पहली बार 15 अप्रैल से 15 मई तक विशेष कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके अलावा प्रत्येक दिन लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। पिछले 25 दिनों में यानी 15 अप्रैल से 10 मई तक में अब तक स्कूलों से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 454 शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। साथ ही साथ इनका एक दिन का वेतन भी काटा गया है।

IAS KK Pathak Biography in Hindi: आईएएस केके पाठक का जीवन परिचय... | IAS KK  Pathak Biography in Hindi: Biography of IAS KK Pathak...केके पाठक के सख्त निर्देश पर हुई कार्रवाई

दरअसल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा सख्त निर्देश है कि स्कूल का निरीक्षण शत प्रतिशत हो। निरीक्षण नहीं करने वाले निरीक्षक कर्मी और पदाधिकारी का भी वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ निरीक्षण करते हुए प्रत्येक दिन फोटो भेजना भी अनिवार्य किया गया है।

25 दिन से गायब थे शिक्षक

अब निरीक्षण का असर साफ दिख रहा है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षण में सर्वाधिक बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षकों में सनहौला प्रखंड आगे है। वहां के 118 शिक्षकों का वेतन पिछले 25 दिनों में गायब रहने की वजह से कटी है। वहीं, सबसे कम शाहकुंड प्रखंड के दो शिक्षकों का ही वेतन निरीक्षण में कटा है। वहीं जिला शिक्षा विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन निरीक्षण कर्मियों का भी एक दिन का वेतन काटा गया है। निरीक्षण का शत प्रतिशत निर्देश दिया गया है। गायब मिलने वाले शिक्षकों पर लगातार कार्रवाई जारी है। साथ ही साथ जो निरीक्षण कर्मी निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। उनका भी वेतन काटने का निर्देश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading