बिहार के इन जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी बनी रही। राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।

Weather Alert : इन राज्‍यों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना,  IMD मौसम विभाग का अनुमान - Weather Alert : Possibility of Heavy rains in  these states During Nextबिहार के 10 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना व आसपास क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों गरज के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 13 मई तक कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, किशनगंज, सीतामढ़ी में बारिश और तेज आंधी के आसार हैं।

किसान भूलकर ने करें ये काम

बारिश के दौरान किसान खेत जाने से बचें और पशुओं को बाहर में बंधा न छोड़ें। वज्रपात और तेज आंधी से नुकसान हो सकता है। कटे फसल को खेत में न छोड़ें।

दरभंगा में सबसे अधिक बारिश की गई दर्ज

दरभंगा (हायाघाट) में सर्वाधिक वर्षा 42.2 मिमी दर्ज की गई। जबकि, अररिया में 33.8 मिमी, बाढ़ में 32.8 मिमी, दरभंगा में 28.3 मिमी, खगड़िया में 24.0 मिमी, पूसा में 17.2 मिमी, भागलपुर में 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पशुओं को भी वर्षा के दौरान खुले स्थानों पर न रखें। .

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading