संजय झा का अरविंद केजरीवाल पर ह’मला, कहा- ‘इंडी गठबंधन के पीएम पद के छठे दावेदार जेल से निकल गए हैं’

पटना: राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इंडिया गठबंधन का छठा दावेदार बताया है. उन्होंने कहा कि अभी तक विपक्ष के 5 पीएम दावेदार थे, लेकिन अब छठे दावेदार दिल्ली वाले मुख्यमंत्री जेल से बाहर निकल गए हैं. उनको जेल से बाहर ही चुनाव के लिए निकाला गया है.

HT interview: BJP-JD(U) are natural allies, says Sanjay Jha | Latest News  India - Hindustan Times

‘नीतीश ने इंडिया नाम का किया था विरोध’

संजय झा ने बताया कि जब मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन की बैठक हो रही थी और गठबंधन का नाम रखना था, तब नीतीश कुमान ने मीटिंग में इंडिया नाम का पूरा विरोध किया था. नीतीश कुमार ने कहा था कि देश के नाम पर गठबंधन का नाम नहीं रख सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनलोगों ने ऐसा किया.

‘राहुल गांधी की डिमांड नहीं’

संजय झा ने कहा कि पीएम के रोड शो में जनता की भीड़ लगती है. प्रधानमंत्री के आने से जनता खुश होती है. लेकिन बिहार में उनके शहजादे दिखाई नहीं पड़ रहे हैं. राहुल गांधी की डिमांड ही नहीं है, उनके आने का मतलब है कि विपक्ष का वोट और कम हो जाना. इस बार भी जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है.

रोहिणी आचार्य पर पलटवार

संजय झा ने कहा कि रोहिणी आचार्य के महंगाई वाले सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की इकोनोमी पांचवें नंबर पर आ गयी है. बिहार सरकार के हॉस्पिटल में लाखों लोग इलाज के लिए आ रहे, पहले अस्पताल में जानवर रहते थे, नीतीश कुमार ने अस्पताल बनाया और अभी हॉस्पिटल में हजारों लोग रोजाना पहुंच रहे हैं. नीतीश कुमार ने उन सबको मौका दिया था, लेकिन वह लोग फेल कर गए. अब हम लोग इकट्ठा होकर चुनाव लड़ रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.