आरजेडी के मनोज झा का पीएम पर ह’मला, कहा-मोदी की रैली में झूठ बोलने वाली मशीन भी फेल हो जाए

लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा करार दिया है। आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पीएम मोदी लगातार झूठ बोल रहे हैं। उनकी सभा में अगर झूठ बोलने वाली मशीन लग जाए, तो वो भी उनके सामने फेल कर जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में लोग नौकरी की बात कर रहे हैं। नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव है, बिहार की जनता यह मान रही है।

RJD MP Manoj Jha Told About Decision Taken in INDI Alliance Fourth Meeting  in Delhi | इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में क्या हुआ? RJD सांसद मनोज झा ने  सटीक बताया, जानेंआरजेडी सांसद मनोज झा ने शनिवार को पटना में इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही कहा कि धार्मिक ध्रुवीकरण नहीं चल रहा है। इस बार बिहार की जनता ने मोदी को सत्ता से बेदखल करने का फैसला लिया है।

मनोज झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद INDIA गठबंधन की सरकार देश में बनेगी। 4 जून के बाद सत्ता जैसे बदलेगी, तो कार्यशैली में भी बदलाव होगा। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की बात नहीं होगी। बल्कि आर्थिक सामाजिक न्याय होगा। सिर्फ नौकरियों की बात होगी। मंगलसूत्र, मछली, भैंस, मछली और मटन की बात नहीं होगी।

पटना के मौर्या होटल में शनिवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की पीसी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading