मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर की गई सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था

मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पताही आगमन के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा की अध्यक्षता में सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग कार्यक्रम स्थल पर की गई।

जहां अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थल पर ससमय उपस्थित होने तथा निर्धारित दायित्व का पूरी जवाबदेही से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा मानक की उच्चतर व्यवस्था के अनुरूप गेट पर कड़ाई से फ्रिश्किंग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति अवांछित एवं आपत्तिजनक सामग्री भीतर नहीं ले जाए। सुरक्षा मानक की उच्चतर व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण स्थलों को चिन्हित करते हुए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्तादेश में प्रदत्त निर्देश के अनुरूप कार्य करने, सभी एहतियाती उपायों का ध्यान रखने तथा अपने-अपने ड्यूटी पर सतर्क एवं सजग रहते हुए पूरी जवाबदेही से अपने-अपने दायित्व का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार द्वारा भी सभी अधिकारियों को पूरी सावधानी एवं पूरी जवाबदेही से अपने निर्धारित स्थल पर मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.