स्वस्थ हुए नीतीश कुमार, आज से चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे नीतीश कुमार

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से एक बार फिर चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं. दो दिनों के ब्रेक के बाद आज शिवहर और पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में उनकी चुनावी सभा आयोजित हो रही है. पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री बीमार चल रहे थे. जिस वजह से उनके चुनाव प्रचार पर ब्रेक लग गया था.

नीतीश कुमार: बिहार में सबसे लंबे समय से CM, जिनकी पार्टी को अपने बूते कभी  नहीं मिला बहुमत; अब नौवीं बार लेंगे शपथलवली आनंद के पक्ष में सीएम की रैली

शिवहर लोकसभा सीट 2019 में बीजेपी के पास थी. रमा देवी चुनाव जीती थीं लेकिन इस बार रमा देवी को टिकट नहीं मिला है. साथ ही शिवहर लोकसभा सीट जेडीयू को दे दी गई है. जेडीयू की ओर से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद यहां से चुनाव लड़ रही हैं. उनके पक्ष में सीएम आज रैली करेंगे. वह बेलसंड में जनसभा करेंगे.

राधा मोहन सिंह के लिए मांगेंगे वोट

वहीं पूर्वी चंपारण में बीजेपी के कद्दावर नेता राधा मोहन सिंह फिर से चुनावी मैदान में हैं. लगातार यहां से चुनाव जीत रहे हैं. बीजेपी ने एक बार फिर से उन पर ही भरोसा जताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के रक्सौल में जनसभा कर उनके लिए आज वोट मांगेंगे. इन दोनों सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है. एनडीए के सभी दिग्गज पांचवें और छठे चरण के साथ ही सातवें चरण के लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार में लग गए हैं.

खराब तबीयत के कारण बनारस नहीं गए थे सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉमिनेशन में भी बनारस नहीं जा सके थे. हालांकि पीएम मोदी के पटना में हुए रोड शो में वह जरूर शामिल हुए थे लेकिन उसके बाद से ही तबीयत नासाज चल रही थी. अब उनकी तबीयत ठीक है, इसलिए आज से चुनाव प्रचार अभियान की फिर से शुरुआत कर रहे हैं.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading