बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में पीजी मनोविज्ञान विभाग की ओर से “न्यू रिसर्च ट्रेंड” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमीनार की अध्यक्षता कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय करेंगे। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग के प्रो संदीप कुमार एवं बीएन मंडल, विश्वविद्यालय मधेपुरा के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो इंतेखाबूर रहमान शामिल होंगे।

वहीं डॉ गुप्ता ने बताया कि सेमिनार की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस सेमीनार में विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगभग 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
मौके पर तैयारी समिति के प्रो आभा रानी सिन्हा, डॉ अलका जायसवाल, डॉ तुलिका, डॉ पयोली, सुनीता कुमारी, श्री रणवीर कुमार, निधि चंद्रा, डॉ अफरोज, डॉ ललित किशोर, अमलेंदु कुमार आदि उपस्थित रहें ।




