राजद नेता शिवचंद्र राम ने चिराग की जानकारी पर उठाया सवाल

लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले से ही हाजीपुर सीट हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी थी. चाचा-भतीजे की लड़ाई को लेकर हाजीपुर सीट हमेशा सुर्खियों में बनी रही. वहीं, एनडीए की तरफ से लोजपा (रामविलास) को यह सीट दिया गया. जिसके बाद यह साफ हो गया कि एनडीए की तरफ से इस बार चिराग पासवान हाजीपुर से दावेदारी पेश करेंगे. हाजीपुर लोकसभा सीट को चिराग पासवान के पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान का गढ़ माना जाता है. रामविलास पासवान 9 बार हाजीपुर सीट से सांसद रह चुके हैं.

चिराग पासवान बोले - " आगामी चुनावों में गठबंधन को लेकर मंथन जारी, अभी कुछ  बोलना ठीक नहीं"हाजीपुर सीट पर चिराग की दावेदारी

वहीं, जब उन्होंने चुनाव लड़ना छोड़ा तो हाजीपुर सीट से उनके भाई पशुपति पारस ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. उधर, चिराग जमुई से दो बार चुनाव लड़कर जीत दर्ज कर चुके हैं. चिराग लागातार अपने पिता की सीट पर दावेदारी ठोंक रहे थे और आखिरकार 2024 लोकसभा चुनाव में पहली बार मौजूदा जमुई सांसद चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बता दें कि चिराग ने हाजीपुर सीट से नामांकन भरने के बाद रोड शो भी किया. इस दौरान उन्हें देखने के लिए सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा. चिराग भी लगातार आक्रामक रूप में नजर आ रहे हैं और विपक्ष पर हमला करते दिख रहे हैं.

कहा- जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं

चिराग ने कहा कि देश पर इमरजेंसी थोपने वाले आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं. संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण के नाम पर विपक्ष लोगों में भ्रम फैला रहे हैं. दरअसल, चिराग ने यह बयान शुक्रवार को प्रखंड के नरंगा गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा. साथ ही अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की कसम खाकर चिराग ने कहा कि जब तक जिंदा है, आरक्षण और संविधान को कोई खतरा नहीं है.

वहीं, हाजीपुर से चिराग के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे आरजेडी कैंडिडेट शिवचंद्र राम ने एक्स पर ट्वीट कर चिराग की हाजीपुर को लेकर जानकारी पर सवाल उठाया और लिखा कि हाजीपुर की चौहद्दी क्या है?
– नहीं मालूम, पापा की सीट है।

हाजीपुर लोकसभा में कितने विधानसभा हैं?
– नहीं मालूम, पापा की सीट है।

हाजीपुर लोकसभा में कितने प्रखंड है?
– नहीं मालूम, पापा की सीट है।

हाजीपुर के जनता की मुख्य समस्या क्या है?
– नहीं मालूम, पापा की सीट है।

हाजीपुर के ज़मीनी मुद्दे क्या हैं?
– नहीं मालूम, पापा की सीट है।

हाजीपुर का विकास कैसे करेंगे?
– नहीं मालूम, पापा की सीट है।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.