मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड स्थित घनश्यामपुर गांव में पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में काफी रोष है। बता दें कि इस कारण से मतदाताओं ने मतदान करने से इंकार कर दिया है। मतदान प्रारंभ होने के दो घंटों बाद 9 बजे तक बूथ संख्या 13 पर एक भी मत नहीं पड़े हैं। सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि जिला प्रशासन मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में लगी है।



